Site icon Dainik Savera Times

WhatsApp सुरक्षित रखने के लिए ये 3 आसान ट्रिक्स, मिनटों में बढ़ाएं अकाउंट की सुरक्षा; जानिए कैसे

Whatsapp Account Safety

Whatsapp Account Safety

Whatsapp Account Safety : आज के डिजिटल जमाने में WhatsApp सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रहा हैं। दरअसल यह बैंक नोटिफिकेशन, ऑफिस कम्युनिकेशन, निजी फोटो और कई जरूरी जानकारियों का जरिया बन गया है। ऐसे में अकाउंट की सुरक्षा की चिंता भी बढ़ गई है। लेकिन कुछ सरल तरीकों से आप अपने WhatsApp को हैकर्स से काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं।

1. टू-स्टेप वेरिफिकेशन

WhatsApp अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है टू-स्टेप वेरिफिकेशन। इसे ऑन करने के बाद, यदि कोई आपके नंबर से लॉग-इन करने की कोशिश करता है, तो उसे आपके द्वारा सेट किया गया 6 अंकों का पिन डालना होगा। इस पिन के बिना कोई भी आपके अकाउंट तक नहीं पहुँच सकता। इसे एक्टिवेट करने के लिए WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर Account > Two-step verification ऑप्शन चुनें।

2. Passkey फीचर

WhatsApp ने हाल ही में Passkey फीचर पेश किया है, जो अकाउंट को और मजबूत सुरक्षा प्रदान करता है। इसे ऑन करने के बाद आपका अकाउंट फोन के बायोमेट्रिक लॉक (फिंगरप्रिंट या फेस लॉक) से जुड़ जाता है। इसका मतलब है कि OTP या सिम चेंज करने भर से कोई आपके अकाउंट में नहीं घुस सकता। इसे एक्टिवेट करने के लिए Settings > Account > Passkeys पर जाएँ।

3. Silence Unknown Callers

अनजान नंबरों से आने वाली WhatsApp कॉल्स के जरिए ठगी के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे कॉल्स आमतौर पर डर या लालच का सहारा लेकर यूजर को जाल में फंसाते हैं। WhatsApp का Silence Unknown Callers फीचर इस खतरे से बचाता है। इसे ऑन करने के बाद अनजान नंबरों की कॉल्स सीधे आपके फोन पर रिंग नहीं करेंगी। इसे सेट करने के लिए Settings > Privacy > Calls में जाएँ और यह ऑप्शन चालू करें।

इन तीन आसान स्टेप्स को अपनाकर आप अपने WhatsApp अकाउंट को हैकर्स और फ्रॉड से काफी सुरक्षित बना सकते हैं।

Exit mobile version