Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vivo के ये 3 स्मार्टफोन हुए महंगे, किस मॉडल पर कितने बढ़े दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

November 18, 2026

Vivo के ये 3 स्मार्टफोन हुए महंगे, किस मॉडल पर कितने बढ़े दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

Vivo Smartphones Price Hike: स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। मोबाइल बाजार में बढ़ती कीमतों के बीच Vivo के तीन स्मार्टफोन अब पहले से महंगे हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने Vivo V80, Vivo S2 और Vivo Y11 5G की कीमतों में 3,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का इजाफा किया है। इस बदलाव का असर फोन के अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट पर पड़ा है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में प्रीमियम सेगमेंट का Vivo V80 भी शामिल है।

Vivo के किन स्मार्टफोन की बढ़ी कीमत?

मिली जानकारी के अनुसार, Vivo V80 और Vivo S2 के सभी वेरिएंट की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के Vivo Y11 5G को खरीदने के लिए अब 3,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।

हालांकि, इन नई कीमतों को लेकर अभी कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नई दरें नवंबर से लागू होनी थीं, लेकिन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल अपडेटेड कीमतें दिखाई नहीं दे रही हैं।

Vivo Y11 5G खरीदने के लिए अब देने होंगे 3,000 रुपये ज्यादा

Vivo Y11 5G के दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा बताया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद फोन का शुरुआती मॉडल भी 20 हजार रुपये के पार पहुंच गया है।

इसके वेरिएंट की पुरानी और नई कीमतें इस प्रकार हैं:

वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत
4GB + 64GB ₹18,999 ₹21,999
4GB + 128GB ₹22,499 ₹25,499

इस बदलाव के बाद कम बजट में Vivo का 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है।

Vivo S2 के लिए अब खर्च करने होंगे 5,000 रुपये अतिरिक्त

Vivo S2 की कीमतों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके दोनों वेरिएंट 5,000 रुपये महंगे हो गए हैं।

नई कीमतों का विवरण:

वेरिएंट                   पुरानी कीमत              नई कीमत
8GB + 128GB          ₹42,999                   ₹47,999
8GB + 256GB          ₹48,999                   ₹53,999

इस बढ़ोतरी के बाद Vivo S2 का टॉप वेरिएंट 54 हजार रुपये के करीब पहुंच गया है।

Vivo V80 के तीनों वेरिएंट हुए 5,000 रुपये महंगे

Vivo की प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज के Vivo V80 पर भी कीमत बढ़ने का असर पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इसके तीनों वेरिएंट की कीमत में 5,000 रुपये का इजाफा किया है।

फोन की पुरानी और नई कीमतें यहां देखें:

वेरिएंट                 पुरानी कीमत             नई कीमत
8GB + 128GB       ₹62,999                   ₹67,999
8GB + 256GB      ₹69,999                    ₹74,999
8GB + 512GB      ₹79,999                    ₹84,999

इस बदलाव के बाद Vivo V80 का सबसे महंगा वेरिएंट 84,999 रुपये तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें…

स्मार्टफोन खरीदने से पहले जरूर चेक करें नई कीमत

Vivo के इन तीन स्मार्टफोन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की खबर से ग्राहकों का बजट प्रभावित हो सकता है। खासकर उन लोगों को ज्यादा खर्च करना पड़ेगा जो Vivo V80 या Vivo S2 खरीदने की योजना बना रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें