Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आयकर की 30.75 लाख से अधिक ऑडिट रिपोर्ट जमा: विभाग

October 2, 2023

आयकर की 30.75 लाख से अधिक ऑडिट रिपोर्ट जमा: विभाग

नयी दिल्ली: कर आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 30 सितंबर की तय समयसीमा तक 30.75 लाख से अधिक ऑडिट रिपोर्ट ई-फाइंिलग पोर्टल पर जमा की गई थीं। आयकर विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि इन ऑडिट रिपोर्ट में से 29.5 लाख कर ऑडिट रिपोर्ट आकलन वर्ष 2023-24 से संबंधित हैं। इनके अलावा कुछ रिपोर्ट फॉर्म 29बी, 29सी, 10सीसीबी से संबंधित हैं।

विभाग ने कहा कि करदाताओं की सुविधा के लिए विभाग ने सघन पहुंच कार्यक्रम भी संचालित किए थे। इन कार्यक्रमों के तहत ई-मेल, एसएमएस, सोशल मीडिया के जरिये निर्धारित समय के भीतर ऑडिट रिपोर्ट जमा करने के संबंध में जागरूकता फैलाने से संबंधित 55.4 लाख संदेश भेजे गए थे।इसके अलावा आयकर विभाग की वेबसाइट पर भी करदाताओं की जागरूकता से संबंधित कई वीडियो अपलोड किए गए थे। ये प्रयास करदाताओं एवं कर पेशेवरों की तरफ से तय समय के भीतर ऑडिट रिपोर्ट जमा करने में मददगार रहे हैं।

ये भी पढ़ें: UP में आंधी-बारिश का कहर: 2 दिन में 24 लोगों की मौत, फसलें बर्बाद; CM योगी ने मुआवजे के आदेश दिए

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें