4 Smart Methods Credit Card: भारत में वित्तीय दुनिया तेजी से बदल रही है। पहले जहां क्रेडिट कार्ड सिर्फ नौकरी करने वालों और स्थिर इनकम वाले लोगों के लिए माना जाता था, वहीं अब हालात बदल गए हैं। आज छात्र, गृहिणी और फ्रीलांसर भी बिना सैलरी स्लिप के क्रेडिट कार्ड हासिल कर सकते हैं। बैंक अब केवल सैलरी या नौकरी पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि नए तरीके अपनाकर ग्राहकों को सुविधा देने लगे हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि बिना इनकम प्रूफ के क्रेडिट कार्ड मिलना मुमकिन नहीं है, तो ये 4 विकल्प आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

1. फिक्स्ड डिपॉजिट आधारित क्रेडिट कार्ड
बिना इनकम प्रूफ के क्रेडिट कार्ड पाने का सबसे भरोसेमंद तरीका FD आधारित कार्ड है। बड़े बैंक जैसे HDFC और ICICI, ₹10,000 या ₹15,000 की FD के बदले कार्ड जारी करते हैं। आमतौर पर बैंक FD का 75% से 90% तक क्रेडिट लिमिट देता है। इस तरह बैंक का रिस्क कम होता है और कार्डधारक को अपनी क्रेडिट हिस्ट्री बनाने का मौका मिलता है।
2. एड़-ऑन कार्ड का विकल्प
अगर आपके परिवार में किसी के पास पहले से क्रेडिट कार्ड है, तो आप एड़-ऑन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अलग से इनकम प्रूफ की जरूरत नहीं होती। बैंक जैसे HDFC, Axis और Kotak यह सुविधा पति-पत्नी, माता-पिता और बच्चों को देते हैं। यह नए यूज़र्स को कार्ड इस्तेमाल करने का अनुभव और वित्तीय अनुशासन सीखने में मदद करता है।
3. छात्रों के लिए स्पेशल क्रेडिट कार्ड
आज कई बैंक स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पेश कर रहे हैं। इसमें नौकरी या सैलरी स्लिप नहीं मांगी जाती, बल्कि एडमिशन प्रूफ और बैंक अकाउंट के आधार पर कार्ड दिया जाता है। ICICI और Axis बैंक इस सेगमेंट में एक्टिव हैं। हालांकि, इन कार्ड्स की लिमिट कम होती है और नियम थोड़े कड़े हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Noida डिपो की लापरवाही से UP परिवहन निगम को लाखों का झटका
4. गारंटर या को-साइनर की मदद
यदि आपका खुद का इनकम प्रूफ नहीं है, तो आप किसी भरोसेमंद गारंटर या को-साइनर की मदद ले सकते हैं। गारंटर की इनकम स्थिर और क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी होनी चाहिए। इससे बैंक को भुगतान की सुरक्षा मिलती है और कार्ड अप्रूवल की संभावना बढ़ जाती है।
भारत में क्रेडिट कार्ड अब सिर्फ नौकरी पेशा लोगों के लिए नहीं हैं। सही विकल्प और स्मार्ट तरीके अपनाकर हर व्यक्ति, चाहे वह छात्र हो या गृहिणी, आसानी से कार्ड पा सकता है।