Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीलामी के चौथे दौर में 5.40 लाख Metric Tonnes गेहूं बिका

March 2, 2023

नीलामी के चौथे दौर में 5.40 लाख Metric Tonnes गेहूं बिका

नई दिल्ली: बुधवार को हुई चौथी ई-नीलामी के तहत 23 राज्यों में 1,049 बोलीदाताओं को कुल 5.40 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गेहूं बेचा गया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि तीसरी ई-नीलामी तक 18 एलएमटी गेहूं का स्टॉक बेचा जा चुका था, जिसके मुकाबले 28 फरवरी, 2023 तक 14.35 एलएमटी उठा लिया गया था। बुधवार की नीलामी के बाद खुले बाजार योजना के तहत बेचे गए गेहूं की कुल मात्रा 45 एलएमटी के कुल आवंटन के मुकाबले 23.47 एलएमटी थी। सूत्रों ने कहा कि बिक्री से पूरे देश में गेहूं और आटे की कीमत में काफी कमी आई है। सरकार ने पिछले महीने खुले बाजार में गेहूं बेचने का फैसला देशभर में कीमतों में भारी उछाल के बाद लिया था।

ये भी पढ़ें: सड़क पर उतरेंगी Mamata Banerjee, विधायकों की मौजूदगी पर रहेगी नजर

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें