Site icon Dainik Savera Times

2025 के अंत तक वैश्विक स्तर पर 59 प्रतिशत लोग जैनएआई स्मार्टफोन खरीदने की बना रहे योजना!

नई दिल्ली: स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ 59 प्रतिशत यूजर्स ने अगले वर्ष जेन एआई-इनेबल्ड स्मार्टफोन खरीदने की योजना बनाई है। यह ट्रैंड सबसे ज्यादा अमरीका में देखा जाएगा, जिसके बाद जर्मनी और फ्रांस में ट्रैंड फॉलो किया जाएगा। सोमवार को एक ग्लोबल सर्वे में यह जानकारी सामने आई। परिणामों के अनुसार, उत्तरी अमरीका में 72 प्रतिशत यूजर्स जैनएआई को लेकर जागरूक हैं। वहीं, जापान की इस मामले में केवल 7 प्रतिशत की ही भागीदारी है। काउंटरप्वॉइंट के रिसर्च डायरैक्टर तरुण पाठक ने कहा, ‘पर्सनल, प्रोफैशनल और एजुकेशनल एप्लिकेशन में अपनी पहुंच और बहुमुखी प्रतिभा के कारण जैनएआई ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। रोजमर्रा के टास्क जैसे राइटिंग असिस्टैंस, डॉक्यूमैंट एडिटिंग और रिसर्च को आसान बनाने के साथ एआई एक अमूल्य टूल बन
गया है।‘ उन्होंने आगे कहा, ‘इस्तेमाल में आसानी और सत्यापन योग्य आउटपुट की वजह से एआई का सबसे ज्यादा इस्तेमाल राइटिंग असिस्टैंस के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा, एआई का इस्तेमाल इमेज जनरेशन और वॉयस असिस्टैंट के लिए भी लोकप्रिय बना हुआ है।‘

ये भी पढ़ें: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Exit mobile version