Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

5जी में भारत की बड़ी छलांग एक साल में 3 नंबर पर पहुंचा, देश में 85 फीसदी 5जी नेटवर्क जियो का- आकाश अंबानी

October 27, 2023

5जी में भारत की बड़ी छलांग एक साल में 3 नंबर पर पहुंचा, देश में 85 फीसदी 5जी नेटवर्क जियो का- आकाश अंबानी

नई दिल्ली: देश में 5जी लॉन्च हुए अभी एक वर्ष ही हुआ है और पिछले साल भर में भारत, रिलायंस जियो के दम पर दुनिया में 5जी नेटवर्क के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। रिलायंस जियो ने हर 10 सेकेंड प्रति सेल की दर से पिछले साल भर में करीब 10 लाख 5जी सेल देश भर में लगाए हैं। देश के कुल 5जी नेटवर्क का 85 फीसदी हिस्सा रिलायंस जियो ने खड़ा किया है। रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर विजन का जिक्र करते हुए आकाश अंबानी ने कहा, “आपने हमें भारत को हाईटेक तरीके से आत्मनिर्भर बनाने को कहा था। हमने इस पर काम किया है, जियो का 5जी रोलआउट 100% इन-हाउस 5G स्टैक पर काम करता है, जिसे पूरी तरह से भारतीय प्रतिभाओं ने डिजाइन और विकसित किया है। 12 करोड़ से अधिक 5जी उपभोक्ताओं के साथ आज भारत दुनिया के शीर्ष तीन 5जी सक्षम देशों में से एक है“

दुनिया के सबसे ऊंचे स्टैच्यू ऑप यूनिटी के बारे में बात करते हुए आकाश अंबानी ने कहा कि,” प्रधानमंत्री से वादा करते हैं कि हम प्रौद्योगिकी की शक्ति के जरिए एक डिजिटल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाएंगे। जो प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी की ताकत से भारत को दुनिया में सबसे समृद्ध, तकनीकी रूप से उन्नत, समावेशी और सामंजस्यपूर्ण राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा करेगी। आईएमसी के सभी युवा डिजिटल उद्यमियों, युवा डिजिटल इनोवेटर्स और युवा डिजिटल स्टार्ट-अप की ओर से, मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हम भारत के अमृत काल के दौरान इस सपने को साकार करने के लिए जीतोड़ प्रयास करेंगे।“

ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें