Site icon Dainik Savera Times

वित्त वर्ष 2023-24 में अर्जित आय के लिए 6 करोड़ आईटीआर दाखिल, नई कर व्यवस्था के तहत 70% रिटर्न

नई दिल्ली: राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में अर्जित आय के लिए करीब 6 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं, जिनमें से 70 प्रतिशत रिटर्न नई कर व्यवस्था के तहत दाखिल किए गए हैं। मल्होत्रा ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक बजट-पश्चात सत्र को संबोधित करते कहा कि इस बात को लेकर आशंकाएं जताई जा रही थी कि लोग सरलीकृत नई कर व्यवस्था को अपनाएंगे या नहीं। मल्होत्र ने कहा, ‘पिछले वित्त वर्ष के लिए करीब 6 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए जिनमें से 70 प्रतिशत नए आयकर व्यवस्था के तहत दाखिल किए गए हैं। यह पूरा कदम सरलीकरण की दिशा में उठाया गया है, जिसका अंतिम उद्देश्य कर अनुपालन बोझ को कम करना है।’ इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8.61 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए थे।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को ऐतिहासिक बताया, विकास के नए रास्ते खुलेंगे

Exit mobile version