Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्टार्टअप सीड फंड योजना में इंक्यूबेटर को 611 करोड़ रुपये आवंटित

May 2, 2023

स्टार्टअप सीड फंड योजना में इंक्यूबेटर को 611 करोड़ रुपये आवंटित

नयी दिल्ली: सरकार ने स्टार्टअप के प्रोत्साहन के लिए शुरू की गई सीड फंड यानी शुरुआती पूंजी उपलब्ध कराने योजना के तहत इंक्यूबेटर को 611 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जिनमें से 61 करोड़ रुपये अब तक स्टार्टअप को दिए जा चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इंक्यूबेटर (नए स्टार्टअप को शुरुआती समर्थन देने वाले संस्थान) के माध्यम से पात्र पाए जाने वाले नवाचारी स्टार्टअप को इस कोष से आíथक सहयोग दिया जा रहा है। उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) में संयुक्त सचिव मनमीत नंदा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि योजना शुरू होने के दो साल के भीतर यह नवोन्मेष को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो रही है।

सरकार ने अप्रैल, 2021 में 945 करोड़ रुपये के आवंटन से ‘स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना’ शुरू की थी। इस राशि को वित्त वर्ष 2024-25 तक आवंटित किया जाना है। नंदा ने कहा कि अभी तक 165 इंक्यूबेटर को इस योजना के तहत चुना जा चुका है और उनके लिए सरकार 611 करोड़ रुपये मंजूर कर चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक इस योजना से 1,000 से अधिक स्टार्टअप लाभ उठा चुके हैं।’’ उन्होंने कहा कि विभाग योजना के तहत 945 करोड़ रुपये की समूची राशि का इस्तेमाल करने में सफल रहेगा और जरूरत होने पर अलग से राशि की भी मांग रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें : तीर्थ दर्शन योजना : श्री हजूर साहिब नांदेड़ पहुंचे 800 यात्री

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें