Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में ब्रिटेन की 635 कंपनियां 6.6 लाख से अधिक लोगों को दे रहीं रोजगार: रिपोर्ट

October 9, 2023

भारत में ब्रिटेन की 635 कंपनियां 6.6 लाख से अधिक लोगों को दे रहीं रोजगार: रिपोर्ट

लंदन: भारत में पंजीकृत 635 कंपनियां ऐसी हैं, जिनका स्वामित्व या नियंत्रण ब्रिटेन की कंपनियों के पास है। इनका कुल कारोबार लगभग 4,88,840 करोड़ रुपये है और ये 6.6 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देती हैं। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

‘ब्रिटेन मीट्स इंडिया’ (बीएमआई) शीर्षक से जारी रिपोर्ट के नवीनतम संस्करण में यह जानकारी दी गई है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ मिलकर ग्रांट थॉर्नटन इंडिया ने यह रिपोर्ट तैयार की है। इसे ब्रिटिश सरकार के व्यापार और वाणिज्य विभाग (डीबीटी) का समर्थन हासिल है।

रविवार को नयी दिल्ली में रिपोर्ट जारी होने के मौके पर ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री नाइजेल हडलस्टोन ने अपने संदेश में कहा, ”इस साल भारत में और भी अधिक ब्रिटिश कंपनियों को फलते-फूलते, हजारों नौकरियां देते और दोनों देशों की वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान करते हुए देखना शानदार है।” उन्होंने कहा कि व्यापार बाधाओं को दूर करके और विदेशों में बिक्री को आसान बनाकर भारत में ब्रिटिश व्यवसायों के लिए अधिक अवसर पैदा करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

यह रिपोर्ट ऐसे समय जारी की गई है जब भारत और ब्रिटेन द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुक्त व्यापार समझौते पर 11वें दौर की चर्चा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Dubai में अब घर खरीदना हुआ आसान, प्रॉपर्टी और वीजा के लिए जारी किए नए नियम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें