Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जानें अब तक के 10 अहम अपडेट

December 3, 2025

8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जानें अब तक के 10 अहम अपडेट

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच इस समय 8th Pay Commission चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर कई दावे और अफवाहें चल रही हैं, जैसे कि जनवरी 2026 से सैलरी बढ़ जाएगी या महंगाई भत्ते (DA/HRA) बंद कर दिए जाएंगे। आइए, जानते हैं अब तक की सबसे महत्वपूर्ण जानकारियाँ:

आयोग को मिल चुकी है मंज़ूरी

सरकार ने 8वें वेतन आयोग को मंज़ूरी दे दी है। कमीशन को अपनी रिपोर्ट तैयार करने में लगभग 18 महीने का समय लगेगा। सैलरी और पेंशन की बढ़ोतरी रिपोर्ट आने के बाद ही बदलाव लागू होंगे। 1 जनवरी 2026 से वेतन रिवीजन लागू माना जा सकता है, लेकिन पैसा अकाउंट में तुरंत नहीं आएगा। DA और HRA नहीं रुकेंगे सोशल मीडिया पर वायरल दावों के विपरीत, DA और HRA जारी रहेंगे। अभी तक कोई प्रस्ताव DA को बेसिक सैलरी में मर्ज करने का नहीं है। DR (Dearness Relief) सुरक्षित DR भी हर छह महीने में AICPI-IW इंडेक्स के अनुसार रिवाइज होती रहेगी। पेंशनर यूनियनों की चिंता कि DR को पेंशन में मर्ज कर दिया जाएगा, सत्य नहीं है।

कितने लोग होंगे लाभार्थी

देशभर में लगभग 50 लाख कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स इस बढ़ोतरी का फ़ायदा उठाएंगे।

फिटमेंट फैक्टर

नई सैलरी का हिसाब फिटमेंट फैक्टर के आधार पर किया जाता है। 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था; अनुमान है कि 8वें में 2.86 या उससे अधिक हो सकता है।

सैलरी और पेंशन में अनुमानित बढ़ोतरी

पिछले ट्रेंड के अनुसार, 30% से 34% तक की बढ़ोतरी संभव है। नई बेसिक सैलरी पर DA/DR लागू होंगे।

एरियर का फायदा

रिपोर्ट आने के बाद 1 जनवरी 2026 से लागू वेतन/पेंशन का एरियर भी मिलेगा। इसका मतलब है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक साथ बड़ी रकम मिल सकती है।

प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध

DA, DR और HRA का हिसाब पहले की तरह समय पर रिवाइज होता रहेगा। सभी बदलाव सरकार और आयोग की रिपोर्ट के बाद ही फ़ाइनल होंगे।

सबसे जरूरी बात

इस समय DA, HRA और DR बंद नहीं होंगे। सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स को वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी का फ़ायदा मिलेगा। 8वां वेतन आयोग कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत देने वाला है। हालांकि, अधिकांश बदलाव रिपोर्ट आने के बाद ही लागू होंगे, लेकिन फिलहाल DA/HRA/DR पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें