Site icon Dainik Savera Times

चलन से हटाए गए 2000 रुपए के 93% नोट बैंकों में वापस आए : RBI

 

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि चलन से हटाए गए 2,000 रुपए मूल्य के कुल 93 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपए के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। रिजर्व बैंक के एक बयान के मुताबिक, बैंकों से मिले आंकड़ों से पता चलता है कि 31 अगस्त, 2023 तक बैंकों में जमा 2,000 रुपए के नोटों का कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपए था।

इसका मतलब है कि 31 अगस्त, 2023 को 2,000 रुपए के 0.24 लाख करोड़ रुपए के नोट ही चलन में थे। प्रमुख बैंकों से एकत्रित आंकड़े बताते हैं कि 2,000 रुपए के करीब 87 प्रतिशत नोट बैंकों में जमा कराए गए जबकि 13 प्रतिशत नोटों को अन्य मूल्य वर्ग के नोटों से बदला गया।

ये भी पढ़ें : NRI की 12 दिन पहले हुई थी शादी, आज हादसे में मौत

Exit mobile version