लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के पास एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। जहां सैमसंग के करीब 12,000 नए स्मार्टफोन्स, जिनमें Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy S25 सीरीज शामिल हैं, से भरे ट्रक चोरी हो गए। आपको यह घटना काफी चौंकाने वाली और फिल्मी लगती होगी। क्युकी 91 करोड़ रुपये (करीब 10.9 मिलियन डॉलर) का सामान चोरी हो जाना और वह भी इतने बड़े पैमाने पर, यह एक बड़ा सुरक्षा मुद्दा है। खासकर, जब बात इतनी कीमती और हाई-प्रोफाइल डिवाइसेज़ की हो। यह भी दिलचस्प है कि ट्रक को कैसे रोका गया या फिर सुरक्षा टीम को किस तरह से चकमा दिया गया, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
यह पहला मामला नहीं
बता दें कि इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन चोरी होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले साल 2020 में Samsung Galaxy स्मार्टफोन के पार्ट्स भारत में चोरी हो चुके हैं। जिसकी कीमत 3.30 लाख डॉलर थी। नोएडा पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
चोरी हुए फ़ोन
चोरी हुए फ़ोनों में Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7, Galaxy Watch 8, Galaxy S25 इसके अलावा ट्रक में सैमसंग के Galaxy A16 स्मार्टफोन के यूनिट भी मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस चोरी में कुल मिलाकर 91 करोड़ रुपये के डिवाइसेज़ गायब हुए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इस हाई-प्रोफाइल चोरी के बाद सवाल उठने लगे हैं कि इतने कीमती डिवाइसेज़ की ट्रांसपोर्टेशन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम क्यों नहीं किए गए। फिलहाल स्थानीय पुलिस इस चोरी की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
ये भी पढ़े- नोएडा: ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, पर्थला गोलचक्कर पर बनेगा नया अंडरपास

