AC, Fridge Price Hike: गर्मी शुरू होने से पहले ही आम लोगों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। बता दें कि आने वाले अप्रैल महीने से एयर कंडीशनर (AC), फ्रिज और स्मार्ट टीवी जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इससे खासकर गर्मी में राहत देने वाले उपकरण खरीदना पहले से महंगा पड़ सकता है।
दरअसल, बीते कुछ समय से स्मार्टफोन और लैपटॉप के दामों में वृद्धि हो रही है, और अब इसका असर अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, उत्पादन लागत बढ़ने के कारण कंपनियां कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं।
ये भी पढ़ें :
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों में वृद्धि की मुख्य वजह कच्चे माल की महंगाई और परिवहन लागत में इजाफा है। इसके अलावा, मेमोरी चिप्स की कमी भी एक बड़ा कारण बनकर सामने आई है। यही चिप्स स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी जैसे उपकरणों में इस्तेमाल होती हैं, जिससे इनकी कीमतों पर सीधा असर पड़ रहा है। वहीं, फ्रिज और AC में उपयोग होने वाले प्लास्टिक, रेजिन और पॉलिमर जैसे पदार्थ भी महंगे हो गए हैं, जिससे इनकी निर्माण लागत बढ़ गई है।
कितनी हो सकती है बढ़ोतरी?
विशेषज्ञों का अनुमान है कि AC, फ्रिज और स्मार्ट टीवी की कीमतों में करीब 5 से 6 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। खासतौर पर 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के स्मार्ट टीवी पर इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है, क्योंकि LCD पैनल की उपलब्धता भी कम हो गई है।
लैपटॉप पर ज्यादा असर
लैपटॉप की कीमतों में तो और भी बड़ी छलांग देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोसेसर, GPU और RAM जैसे महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की कीमत बढ़ने के कारण लैपटॉप 30 से 35 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं। पहले जो लैपटॉप 30 से 35 हजार रुपये में मिल जाते थे, उनकी कीमत अब 45 हजार रुपये के करीब पहुंच रही है।
ये भी देखें :
https://dainiksavera.com/wow-for-chief-minister-pilgrimage-scheme/
क्या करें ग्राहक?
यदि आप जल्द ही कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च के भीतर खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि अप्रैल के बाद कीमतें और बढ़ सकती हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...