Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

GST में कटौती से सस्ते होंगे AC, TV और अन्य इलेक्ट्रॉनिक, जानिए कितनी होगी बचत

September 4, 2025

GST में कटौती से सस्ते होंगे AC, TV और अन्य इलेक्ट्रॉनिक, जानिए कितनी होगी बचत

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन से ठीक पहले केंद्र सरकार ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने वालों को बड़ी राहत दी है। हाल ही में हुई GST काउंसिल की 56वीं बैठक में कई बड़े फैसलों की घोषणा की गई, जिनमें सबसे अहम फैसला AC, टीवी, डिशवॉशर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर GST दरों में कटौती का रहा।

अब तक इन उत्पादों पर जहां 28% GST लगता था, वहीं अब 18% GST लिया जाएगा। यह नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। इससे ना केवल आम ग्राहकों को बड़ी सेविंग मिलेगी, बल्कि इस सेक्टर में डिमांड भी बढ़ने की संभावना है।

-AC, TV और डिशवॉशर की कीमतों में होगी सीधी कटौती

टीवी खरीदने पर अब मिलेगी ₹1,000 तक की बचत

उदाहरण के लिए यदि कोई स्मार्ट टीवी जिसकी बेस कीमत ₹10,000 है, उसे पुराने टैक्स रेट के हिसाब से:

पुरानी कीमत (28% GST) = ₹10,000 × 1.28 = ₹12,800

नई कीमत (18% GST) = ₹10,000 × 1.18 = ₹11,800

कुल बचत = ₹1,000

यह कीमत और बचत ब्रांड, मॉडल और स्क्रीन साइज के अनुसार बढ़-घट सकती है, लेकिन टैक्स में सीधी कटौती का फायदा सभी को मिलेगा।

-AC पर अब 3,000 रुपये तक सस्ता सौदा

अगर आप एयर कंडीशनर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय एक अच्छा मौका हो सकता है।

बेस प्राइस = ₹30,000

पुरानी कीमत (28% GST) = ₹38,400

नई कीमत (18% GST) = ₹35,400

कुल सेविंग = ₹3,000

1 टन से लेकर 2 टन तक के AC मॉडल पर यह बचत 3,000 से अधिक भी हो सकती है।

-डिशवॉशिंग मशीन पर भी राहत

रोज़मर्रा की जिंदगी को आसान बनाने वाली डिशवॉशिंग मशीनें भी अब जेब पर हल्की पड़ेंगी।

बेस प्राइस = ₹10,000

28% GST के साथ कीमत = ₹12,800

18% GST के साथ नई कीमत = ₹11,800

बचत = ₹1,000

रेस्टोरेंट, कैफे और घरों में उपयोग होने वाली ये मशीनें अब अधिक लोगों की पहुंच में आ सकेंगी।

-युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स को भी फायदा

सरकार ने मॉनिटर्स और प्रोजेक्टर पर भी GST की दरें घटाकर 18% कर दी हैं। इससे ऑनलाइन एजुकेशन, कंटेंट क्रिएशन और ऑफिस वर्क के लिए जरूरी गियर अब अधिक किफायती होंगे।

यह बदलाव खासकर स्टूडेंट्स, यूट्यूबर्स और फ्रीलांसर प्रोफेशनल्स के लिए राहत लेकर आया है।

-नया टैक्स स्ट्रक्चर कब से लागू होगा?

सरकार द्वारा तय की गई नई GST दरें 22 सितंबर 2025 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी। इससे पहले यदि आप कोई भी महंगा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन का इंतज़ार आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

ये भी पढ़ें: UP में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री सहित 3 लोगों की मौत, 4 घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें