नयी दिल्ली: अडानी सीमेंट की कंपनी एससीसी लि. ने 31 मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 236 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो दिसंबर 2022 में समाप्त तिमाही में 113 करोड़ रुपये और मार्च 2022 की तिमाही में 396 करोड़ रुपये था। कंपनी द्वारा गुरुवार को जारी मार्च तिमाही की वित्तीय रिपोर्ट और 31 मार्च को समाप्त पूरे वर्ष (15 माह) के परिणामों के अनुसार 31 मार्च 2023 को सामाप्त वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में कंपनी का शुद्ध राजस्व सालना आधार पर छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4791 करोड़ रुपये था । दिसंबर22 की तिमाही में कंपनी ने 4537 करोड़ रुपये और इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4427 करोड़ रुपये का शुद्ध राजस्व दर्ज किया था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...