Site icon Dainik Savera Times

Hindenburg Research के वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों की स्वतंत्र रूप से कोई जांच नहीं करेगी ACC  

नई दिल्ली: सीमेंट बनाने वाली कंपनी एसीसी लिमिटेड ने कहा कि वह अमेरिकी वित्तीय शोध और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग  रिसर्च के वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों को लेकर स्वतंत्र रूप से कोई जांच नहीं करेगी। एसीसी अब अडाणी समूह का हिस्सा है। एसीसी सीमेंट ने अपनी पहली तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अडाणी समूह पहले ही स्वतंत्र रूप से काम करने वाली विधि कंपनियों से समीक्षा करवा चुकी है।
उनकी राय से स्पष्ट हो गया कि कंपनी लागू कानूनों व विनियमों का पालन कर रही है। कंपनी ने कहा, इसलिए नियामक जांच के आ चुके तथा लंबित परिणाम और संबंधित कार्यवाही को ध्यान में रखते हुए इसमें अलग से कोई स्वतंत्र जांच नहीं कराने का फैसला किया गया है। वित्तीय परिणामों में इस संबंध में कोई समायोजन नहीं किया गया है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडाणी पर शेयरों की कीमतों में हेराफेरी करने और खातों में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।
साथ ही अमेरिकी कंपनी ने फर्जी कंपनियों के जरिए धन के गुपु-चुप लेनदेन का भी आरोप लगाया था। रिपोर्ट आने के बाद समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्य सबसे निचले स्तर पर 150 अरब डॉलर से भी नीचे पहुंच गया था और अडाणी को सबसे अमीर भारतीय होने का तमगा खोना पड़ा था।
ये भी पढ़ें : रक्त संचार बढ़ाने और थकान दूर करने में मददगार ‘हस्तोत्तानासन’, जानें इसके फायदे
Exit mobile version