WhatsApp Tricks: WhatsApp आज के समय में सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं है, बल्कि इसमें लोगों की कई जरूरी जानकारी सेव रहती है। किसी का पता, जरूरी फोन नंबर, काम की सलाह, फोटो और वीडियो सब कुछ चैट्स में ही मिल जाता है। ऐसे में अगर गलती से कोई पुरानी और अहम चैट डिलीट हो जाए, तो घबराहट होना लाज़मी है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ स्थितियों में बिना बैकअप के भी डिलीट हुई चैट को वापस पाया जा सकता है।
क्या बिना बैकअप चैट रिकवर हो सकती है?
WhatsApp आधिकारिक तौर पर बिना बैकअप चैट रिकवर करने का विकल्प नहीं देता। हालांकि, एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एक रास्ता मौजूद है। दरअसल, कई एंड्रॉयड फोन WhatsApp की चैट्स को लोकल स्टोरेज में अपने आप सेव कर लेते हैं। अगर ये फाइल्स आपके फोन में मौजूद हैं, तो रिकवरी संभव हो सकती है।
लोकल फाइल्स से चैट कैसे वापस लाएं?
–इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में File Manager खोलें।
–अब WhatsApp नाम के फोल्डर में जाएं और वहां Databases फोल्डर को ओपन करें।
–यहां आपको तारीख के नाम से सेव की गई कुछ फाइल्स दिखाई दे सकती हैं। ये फाइल्स WhatsApp चैट्स का लोकल डेटा होती हैं।
अगर ये फाइल्स मौजूद हैं, तो WhatsApp ऐप को बिना फोन का डेटा क्लियर किए अनइंस्टॉल करें और फिर दोबारा इंस्टॉल करें।
नंबर वेरिफिकेशन के बाद WhatsApp अपने आप इन लोकल फाइल्स को पहचानकर चैट रिस्टोर करने का विकल्प दिखा सकता है।
ध्यान रखें कि यह तरीका तभी काम करेगा जब चैट डिलीट होने से पहले लोकल बैकअप फाइल्स फोन में सेव हों और उन्हें हटाया न गया हो।
एक और विकल्प भी है
अगर आपने किसी चैट को पहले किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ शेयर किया था, तो उनसे मदद ली जा सकती है। वे WhatsApp के Export Chat फीचर का इस्तेमाल करके आपको पूरी बातचीत टेक्स्ट फॉर्मेट में भेज सकते हैं। हालांकि, इससे चैट सीधे WhatsApp में वापस नहीं आएगी, लेकिन जरूरी जानकारी आपके पास जरूर आ जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...