
अहमदाबाद: एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) छह नवंबर को खुलेगा।
कंपीन की ओर से मंगलवार को यहां जारी बयान में बताया गया है कि एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड, भारत में सोलर, विंड, हाइब्रिड और फर्म और डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (“एफडीआरई”) परियोजनाओं के पोर्टफोलियो वाली एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है। इसने अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर के लिए 275 से 289 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है जिसकी फेस वैल्यू दो रुपये है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार, छह नवंबर को खुलेगा और शुक्रवार, आठ नवंबर को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 51 इक्विटी शेयरों और इसके बाद 51 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2026 Date: आज है भौम प्रदोष व्रत… जानिए सही पूजा विधि और मुहूर्त
मेष: दिन शुभ रहेगा...