Site icon Dainik Savera Times

अडानी ने क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया में शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

नई दिल्ली: उद्योगपति गौतम अडानी के समूह ने क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी भी हासिल कर ली है। हालांकि, कंपनी ने लेनदेन के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी अनुषंगी कपंनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने क्यूबीएमएल में शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एक शेयर खरीद समझौता पूर्ण किया है।

क्यूबीएमएल व्यापार व वित्त समाचार डिजिटल मीडिया मंच बीक्यू प्राइम का संचालन करती है। एएमजी मीडिया ने इससे पहले क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया लिमिटेड (क्यूबीएमएल) में 47.84 करोड़ रुपये में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। बीक्यू प्राइम को पहले ब्लूमबर्ग क्विंट के नाम से जाना जाता था, जो अमेरिका स्थित वित्तीय समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग मीडिया तथा राघव बहल के क्विंटिलियन मीडिया के बीच एक पूर्व संयुक्त उद्यम था। ब्लूमबर्ग पिछले साल मार्च में इस समझौते से बाहर हो गया था।

ये भी पढ़ें: ‘काम के बदले दाम देना होगा, अन्यथा सरकार करेगी इलाज’, श्रमवीर गौरव समारोह में CM योगी की सख्त चेतावनी

Exit mobile version