Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Adani Green Energy ने गुजरात में 775 मैगावाट की सौर परियोजनाओं का परिचालन किया शुरू

March 29, 2024

Adani Green Energy ने गुजरात में 775 मैगावाट की सौर परियोजनाओं का परिचालन किया शुरू

नई दिल्ली: अदाणी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावडा में 775 मैगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं का परिचालन शुरू कर दिया है। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि परियोजनाओं का परिचालन संबंधित मंजूरियां मिलने के बाद शुरू किया गया है। बयान के अनुसार, अदाणी ग्रीन एनर्जी ने अपनी विभिन्न पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी की अनुषंगी कंपनियों के माध्यम से गुजरात के खावडा में कुल 775 मैगावाट क्षमता की परियोजनाओं का संचालन शुरू किया है। कंपनी ने कहा कि इस परियोजना से बिजली उत्पादन 29 मार्च से शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें : अब तक 2,922 नाविक सुरक्षित लौटे, खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले जहाज पूरी तरह सुरक्षित: सरकार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें