Site icon Dainik Savera Times

हिंडनबर्ग प्रभाव से बाहर निकला अदाणी समूह, तेजी से विस्तार के रास्ते पर

नई दिल्ली: ऐसा जान पड़ता है कि विभिन्न कारोबार से जुड़ा अदाणी समूह अब पूरी तरह से हिंडनबर्ग प्रभाव से बाहर आ गया है। समूह ने एक सप्ताह के भीतर 1.2 अरब डॉलर का तांबा संयंत्र खोला, उड़ीसा में बंदरगाह खरीदा और सीमैंट कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाई।

साथ ही प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाली मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ गठजोड़ भी किया है। समूह ने पिछले एक सप्ताह में शेयर बाजारों को दी सूचना और प्रैस विज्ञप्तियों के माध्यम से अपने मुख्य बंदरगाह कारोबार में विस्तार और निवेश, धातु रिफाइनिंग में विविधीकरण, दो साल पुराने सीमैंट क्षेत्र में पूंजी डाले जाने और अपनी वृहत सौर परियोजना के चालू होने के मामले में लगातार हो रही प्रगति की घोषणा की है।

वेिषकों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में की गई घोषणाएं इस बात का संकेत है कि अदाणी फिर से विस्तार की राह पर है। कंपनी प्रबंधन ने हाल में निवेशकों को दी सूचना में कहा कि समूह ने अपने बुनियादी ढांचे के कारोबार के विस्तार के लिए अगले दशक में सात लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत व्यय की योजना बनाई है।

Exit mobile version