Site icon Dainik Savera Times

Adani Group हरित ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 1-1.5 अरब डॉलर जुटाएगा

नयी दिल्ली: अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी का समूह नयी हरित ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 1-1.5 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की जनवरी में रिपोर्ट आने के बाद यह समूह का सबसे बड़ा उधारी कार्यक्रम है। समूह ने पूंजी जुटाने के लिए हाल में सिंगापुर में एक रोड शो का आयोजन किया। इसके बाद हांगकांग में दो दिवसीय रोड शो का आयोजन किया गया।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि इस दौरान वैश्विक वित्तीय संस्थानों से बात की गई। उन्होंने कहा कि सिंगापुर की बैठक बीएनपी परिबास, डीबीएस बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, ड्यूश बैंक, आईएनजी, मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल समूह और मिझुओ जैसे 12 वैश्विक बैंकों की मदद से आयोजित की गई थी। इस संबंध में टिप्पणी के लिए अडाणी समूह को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला।

ये भी पढ़ें :  IPL 2026: रहाणे-रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी, KKR ने SRH को 7 विकेट से हराया

Exit mobile version