Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Adani Ports Q3 Results : अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा 21% बढ़ा, आय में 22% का उछाल, शेयर 9% उछले

February 3, 2026

Adani Ports Q3 Results : अदाणी पोर्ट्स का  मुनाफा 21% बढ़ा, आय में 22% का उछाल, शेयर 9% उछले

APSEZ Earning Report : अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 3,043 करोड़ रुपए हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध मुनाफा 2,518 करोड़ रुपए था। कंपनी की आय भी मजबूत रही और सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 9,705 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 7,964 करोड़ रुपए थी।

वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में अदाणी पोर्ट्स के मुख्य कारोबार का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। इसमें पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स, मरीन सर्विसेज और अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशंस शामिल हैं। एपीएसईजेड के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्वनी गुप्ता ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेडेट लॉजिस्टिक कंपनी के रूप में एपीएसईजेड ने एक बार फिर मजबूत और टिकाऊ प्रदर्शन किया है। व्यावसायिक स्तंभों में निरंतर गति और एनक्यूएक्सटी के समेकन के संयोजन ने हमें वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने ईबीआईटीडीए मार्गदर्शन के ऊपरी स्तर को 800 करोड़ रुपए तक बढ़ाने में सक्षम बनाया है।”

भारत के कंटेनर मार्केट में कंपनी ने मजबूत स्थिति बनाए रखी है और इस दौरान मार्केट शेयर 45.8 प्रतिशत रहा है। एपीएसईजेड ने बताया कि घरेलू बंदरगाहों से आय में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि ईबीआईटीडीए 4,877 करोड़ रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। लॉजिस्टिक्स आय बढ़ाने में एसेट-लाइट सेवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, यह सालाना आधार पर 62 प्रतिशत बढ़कर 1,121 करोड़ रुपए हो गई है।

कंपनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय माल ढुलाई सेवाओं से होने वाले मुनाफे में भी मजबूत सुधार हुआ है। वहीं, समुद्री सेवाओं से आय भी तिमाही में दोगुनी होकर 773 करोड़ रुपए हो गई है। कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के कारण इसे अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से भी मजबूत रेटिंग मिली है। जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने कंपनी को “ए-” रेटिंग दी है, जो कि भारत की सॉवेरन रेटिंग से अधिक है। वहीं, मूडीज ने कंपनी को लेकर अपने दृष्टिकोण में संशोधन करते हुए “नकारात्मक” से “स्थिर” कर दिया है। साथ ही, रेटिंग बीएए3 बरकरार रखी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें