Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Adani Power ने जयप्रकाश पावर में 24% हिस्सेदारी खरीदी, 4,194 करोड़ रुपये का सौदा

May 21, 2026

Adani Power ने जयप्रकाश पावर में 24% हिस्सेदारी खरीदी, 4,194 करोड़ रुपये का सौदा

अदाणी पावर ने गुरुवार को ऐलान किया कि उसने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के लिए एनसीएलटी द्वारा मंजूरी की गई समाधान योजना के अंतर्गत जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (जेपीवीएल) में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी और उत्तर प्रदेश में स्थित 180 मेगावाट के चुर्क थर्मल पावर प्लांट अधिग्रहण के लिए जेएएल से करार किया है।

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में अदाणी ग्रुप ने कहा कि उसने जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड में जेएएल की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी को लगभग 2,993.6 करोड़ रुपए में हासिल करने के लिए एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

एक अलग फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि उसने जेएएल के सोनभद्र स्थित 180 मेगावाट के चुर्क थर्मल पावर स्टेशन को, संबंधित संपत्तियों सहित, जिसमें प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड में 11.49 प्रतिशत हिस्सेदारी भी शामिल है, 1,200 करोड़ रुपए में खरीदने के लिए एक व्यापार हस्तांतरण समझौते में प्रवेश किया है।

ये भी पढ़ें- https://dainiksaveratimes.com/business/sensex-opens-higher/

कंपनी ने बताया कि ये लेन-देन एनसीएलटी द्वारा अनुमोदित जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के समाधान योजना का हिस्सा हैं, जिसके तहत अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड समाधान आवेदक है और अदाणी पावर कार्यान्वयन संस्थाओं में से एक के रूप में कार्य कर रही है।

अदाणी पावर ने पहले ही समाधान प्रक्रिया में भाग लेने में अपनी रुचि दिखाई थी और कहा कि नए समझौते मंजूर फ्रेमवर्क के तहत परिसंपत्ति अधिग्रहण को औपचारिक रूप देते हैं।

एक्सचेंज फाइलिंग अनुसार, ये सौदे नकद में पूरे किए जाएंगे और नियामक स्वीकृतियों के बाद कार्यान्वयन समयसीमा से जुड़ी समाधान योजना में परिभाषित “प्रभावी तिथि” पर इनके संपन्न होने की उम्मीद है।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अगस्त 2025 में इस लेनदेन को मंजूरी दी थी, जबकि एनसीएलटी की इलाहाबाद बेंच ने मार्च 2026 में समाधान योजना को मंजूरी दी थी।

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने मई 2026 में इस आदेश को बरकरार रखा।

जेपीवीएल 2,220 मेगावाट की संयुक्त क्षमता वाली तापीय और जलविद्युत संपत्तियों का संचालन करती है, साथ ही कोयला खनन, रेत खनन और सीमेंट पिसाई में भी इसकी हिस्सेदारी है।

चुर्क संयंत्र उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित 180 मेगावाट की तापीय ऊर्जा सुविधा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें