Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अडाणी की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

March 28, 2023

अडाणी की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

नयी दिल्ली: अडाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान अडाणी एंटरप्राइजेज को हुआ। कंपनी का शेयर सात प्रतिशत टूट गया। बीएसई में अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 7.06 प्रतिशत नीचे आ गया। अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 5.66 प्रतिशत, अडाणी पावर में पांच प्रतिशत, अडाणी ट्रांसमिशन में पांच प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी में पांच प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस में पांच प्रतिशत तथा अडाणी विल्मर में 4.99 प्रतिशत का नुकसान रहा।

एनडीटीवी का शेयर 4.99 प्रतिशत, एसीसी 4.22 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स 2.91 प्रतिशत नीचे आया। दिन में कारोबार के दौरान समूह की कई कंपनियों के शेयर अपने निचले र्सिकट को छू गए। बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 40.14 अंक या 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 57,613.72 अंक पर आ गया। अडाणी समूह की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में दो कारोबारी सत्रों में सामूहिक रूप से 80,096.75 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें: हुड्डा का दावा- तीनों निगमों में कांग्रेस की जीत पक्की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें