Site icon Dainik Savera Times

पश्चिम बंगाल में आर्थिक गलियारों के विकास का अध्ययन करेगा ADB

कोलकाता: एशियाई विकास बैंक (एडीबी) पश्चिम बंगाल में आर्थिक गलियारों के विकास के लिए एक अध्ययन करेगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इसके लिए उसने राज्य सरकार के एक समझौता किया है। बयान के मुताबिक एडीबी तकनीकी विशेषज्ञता और वित्त पोषण के साथ परियोजनाओं में मदद करने के लिए उत्सुक है।
सरकार ने शुक्रवार को बयान में कहा कि अध्ययन का उद्देश्य शहरी, औद्योगिक, लॉजिस्टिक, कौशल, ऊर्जा और सामाजिक क्षेत्रों को जोड़ते हुए अंदल-पानागढ़, खड़गपुर-गोलतोरे-सालबोनी और सिलीगुड़ी, दानकुनी और कल्याणी जैसे विकास केंद्रों में आर्थिक वृद्धि की रणनीति बनाना है। बयान के अनुसार एडीबी ने कई ऐतिहासिक परियोजनाओं पर काम किया है, जिनमें पूर्वी तट आर्थिक गलियारा और बांग्लादेश गलियारा का अध्ययन शामिल हैं।
मुख्य सचिव एच के द्विवेदी ने औद्योगिक और आर्थिक गलियारा परियोजना पर प्रमुख उद्योगों के साथ बैठक की। बैठक में एडीबी, परामर्श फर्म डेलॉयट, उद्योग निकाय फिक्की और चिह्नित गलियारों के साथ औद्योगिक पार्कों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में औद्योगिक और आर्थिक गलियारा नीति की घोषणा करते हुए कहा था कि सरकार दक्षिणी पश्चिम बंगाल में तीन गलियारों- दानकुनी-कल्याणी, ताजपुर-रघुनाथपुर और दानकुनी-झारग्राम और उत्तरी जिलों में फैले दूसरे पानागढ़ से कूच बिहार तक के गलियारे को विकसित और उन्नत करने की योजना बना रही है।
ये भी पढ़ें : Weather News: देशभर में बदला मौसम का मिजाज: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD की लेटेस्ट अपडेट
Exit mobile version