Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ADIA, Reliance Retail में 4,966.80 करोड़ रुपये निवेश करेगी, मिलेगी 0.59% हिस्सेदारी

October 7, 2023

ADIA, Reliance Retail में 4,966.80 करोड़ रुपये निवेश करेगी, मिलेगी 0.59% हिस्सेदारी

 

नई दिल्ली: अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में 0.59 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 4,966.80 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरआईएल ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा, ”इस निवेश के तहत रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) का इक्विटी मूल्य 8.381 लाख करोड़ रुपये (100.83 अरब अमेरिकी डॉलर) है। इस तरह यह इक्विटी मूल्य के हिसाब से देश की शीर्ष चार कंपनियों में शामिल है।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: खेल मंत्री मीत हेयर ने गोल्डन गर्ल सिफ्त कौर सामरा से की मुलाकात

”कंपनी ने बताया कि एडीआईए की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के जरिये होने वाले इस निवेश से एआईडीए को पूर्ण चुकता आधार पर आरआरवीएल में 0.59 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी मिलेगी। आरआरवीएल, आरआईएल के खुदरा कारोबार की मूल कंपनी है। यह किराना, उपभेक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और लाइफस्टाइल तथा फार्मा जैसी श्रेणियों में 18,500 से अधिक स्टोर और डिजिटल कॉमर्स मंचों का संचालन करती है।आरआरवीएल की कार्यकारी निदेशक ईशा मुकेश अंबानी ने कहा, ”आरआरवीएल में एक निवेशक के रूप में एडीआईए के लगातार समर्थन तथा उनके साथ अपने संबंधों को मजबूत कर हम खुश हैं।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: Dhanraj Pillay ने इस खिलाड़ी को बताया भारतीय Hockey का धोनी

विश्व स्तर पर मूल्य निर्माण के उनके लंबे अनुभव से हमें फायदा होगा और भारतीय खुदरा क्षेत्र में बदलाव को बढ़ावा मिलेगा।” उन्होंने कहा कि आरआरवीएल में एडीआईए का निवेश भारतीय अर्थव्यवस्था और व्यापार के बुनियादी सिद्धांतों में उनके भरोसे को दर्शाता है। एडीआईए के निजी इक्विटी विभाग के कार्यकारी निदेशक हमद शाहवान अलदाहेरी ने कहा, ”रिलायंस रिटेल ने अभूतपूर्व गति से विकसित हो रहे बाजार में मजबूत वृद्धि और अनुकूलन का प्रदर्शन किया है। यह निवेश अपनी पोर्टफोलियो कंपनियों का समर्थन करने की हमारी रणनीति के अनुरूप है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें