Site icon Dainik Savera Times

Aeroflex Industries के शेयर निर्गम मूल्य 108 रुपये के मुकाबले 82.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ सूचीबद्ध 

नई दिल्ली: एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के शेयर बृहस्पतिवार को अपने निर्गम मूल्य 108 रुपये के मुकाबले करीब 83 प्रतिशत की बढ़त के साथ शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर 82.8 प्रतिशत की भारी बढ़त के साथ शेयर 197.40 रुपये पर सूचीबद्ध हुए।
एनएसई पर शेयर ने 190 रुपये पर अपनी शुरुआत की, जिसमें 76 प्रतिशत की तेजी देखी गई। एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह 97.07 गुना अभिदान मिला था। शेयर बिक्री के लिए कीमत दायरा 102-108 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

ये भी पढ़ें: MI vs LSG, IPL 2026: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, लखनऊ पहले करेगी बल्लेबाजी (प्लेइंग 11)

Exit mobile version