Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद बाजार में आयी गिरावट, औंधे मुँह गिरे Sensex और Nifty के अंक

June 20, 2024

शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद बाजार में आयी गिरावट, औंधे मुँह गिरे Sensex और Nifty के अंक

 

मुंबई: शेयर बाजार के मानक सूचकांक बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाने के बाद अत्यधिक अस्थिर रुझानों के कारण जल्द ही सपाट कारोबार करने लगे।शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 250.72 अंक चढक़र 77,588.31 पर पहुंच गया।

वहीं एनएसई निफ्टी 71.7 अंक चढक़र 23,587.70 पर पहुंच गया। हालांकि, दोनों बेंचमार्क सूचकांकों में भारी अस्थिरता देखी गई और वे उच्च और निम्न स्तर के बीच कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट,

एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा लाभ में रहीं।सन फार्मा, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस नुकसान में रहीं। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया कॉस्पी लाभ में वहीं जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट थी।

ये भी पढ़ें: GT vs RCB, IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने जीता टॉस, बेंगलुरु को बल्लेबाजी के लिए बुलाया (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें