Site icon Dainik Savera Times

अमरीका के बाद Amul अब यूरोपीय बाजार में उतरने को तैयार, भारत अब है दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक

जमशेदपुर: अमूल और गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा कि अमूल द्वारा हाल ही में अमरीका में पेश किया दूध ‘बेहद सफल’ रहा है और अब वह यूरोपीय बाजार में उतरने को तैयार है। उन्होंने कहा कि ऐसा होता है तो यह इस ब्रांड के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा।

निजी व्यवसाय प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई द्वारा आयोजित ‘अमूल मॉडल: लाखों के जीवन में बदलाव’ विषय पर 11वें डॉ. वर्गीज कुरियन स्मृति व्याख्यान में मेहता ने कहा, ‘भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है और आगामी वर्षों में दुनिया के कुल दूध उत्पादन का एक-तिहाई भारत में होगा।’

मेहता ने कहा कि डेयरी सिर्फ एक कारोबार नहीं है, यह ग्रामीण भारत के लिए जीवन रेखा है। अमरीका में अमूल द्वारा हाल ही में पेश किए गए दूध के बारे में बात करते हुए मेहता ने कहा कि यह ‘बेहद सफल’ रहा है, और अब वे पहली बार यूरोपीय बाजार में उतरने के लिए तैयार हैं।

Exit mobile version