Site icon Dainik Savera Times

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद आई थोड़ी तेजी, जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े 

Stock Market : घेरलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन बाद में शेयरों की खरीदारी और विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह से इसमें थोड़ी तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 386.01 अंक की गिरावट के साथ 75,581.38 अंक, जबकि एनएसई निफ्टी 130.45 अंक फिसलकर 22,814.85 अंक पर आ गया।
हालांकि, बाद में दोनों ने शुरुआती नुकसान की भरपाई कर ली और बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 134.16 अंक की बढ़त के साथ 76,120.85 अंक पर और निफ्टी 38.60 अंक चढक़र 22,983.90 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,786.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Exit mobile version