मुंबई: सरकार के पैसा आधारित गेमिंग कंपनियों की गतिविधियों को विनियमित करने के लिए कानून पेश किए जाने के बाद, ड्रीम11 और गेम्स24*7 सहित 4 स्टार्टअप ने प्रतिष्ठित यूनिकॉर्न का दर्जा खो दिया है। यूनिकॉर्न सूची से बाहर होने वाले पैसा आधारित गेम (आरएमजी) से जुड़ी 2 अन्य स्टार्टअप गेम्सक्राफ्ट (3 करोड़ उपयोगकर्ता) और मोबाइल प्रीमियर लीग (9 करोड़) हैं। रिपोर्ट में कहा कि ड्रीम11 के 26 करोड़ उपयोगकर्ता हैं जबकि गेम्स 24*7 के 12 करोड़ उपयोगकर्ता हैं। एएसके प्राइवेट वैल्थ हुरुन इंडिया यूनिकॉर्न एंड फ्यूचर यूनिकॉर्न रिपोर्ट में कहा कि लोकप्रिय ‘जूपी’ और ‘विंजो गेम्स’ के मूल्यांकन भी इस कानून के कारण प्रभावित हुए हैं।
हालांकि, ये दोनों यूनिकॉर्न नहीं थे। यूनिकॉर्न ऐसे स्टार्टअप होते हैं जिनका मूल्यांकन एक अरब अमरीकी डॉलर से अधिक होता है। रिपोर्ट में कहा गया, ‘इन बदलावों ने भारत की सबसे प्रमुख आरएमजी कंपनियों के मूल्यांकन को प्रभावित किया है।’ साथ ही, इन स्टार्टअप को प्रचार पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी वृद्धि की रफ्तार धीमी होगी और कर संबंधी आवश्यकताएं सख्त हो जाएंगी। आरएमजी कंपनियों के मूल्यांकन में गिरावट के बावजूद, इस साल यूनिकॉर्न सूची में भारतीय स्टार्टअप की कुल संख्या 6 बढ़कर 73 हो गई।
ये भी पढ़ें- सनराइजर्स हैदराबाद ने इस धुरंधर बल्लेबाज को बनाया नया कप्तान, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

