Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिंगापुर के बाद, ट्विटर के भारत में भी कार्यालयों को खाली करने की संभावना

January 14, 2023

सिंगापुर के बाद, ट्विटर के भारत में भी कार्यालयों को खाली करने की संभावना

नई दिल्ली: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क बेंगलुरु के बाद दिल्ली और मुंबई में अपने को-वकिर्ंग स्पेस को छोड़ना चाहते हैं। सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के मुताबिक, दफ्तर खाली करने की प्रक्रिया पिछले साल दिसंबर में शुरू की गई थी।

कंपनी के लगभग 150 कर्मचारी मुंबई के बीकेसी में वीवर्क सुविधा हैं और दिल्ली के कुतुब इलाके में एक्जीक्यूटिव सेंटर में लगभग 80 हैं। सूत्रों के अनुसार, कंपनी के पास बेंगलुरु में कुछ को-वर्किग सीटें भी थीं, जिसे पहले ही छोड़ दिया गया है। यह दर्शाता है कि यह कंपनी के भीतर वैश्विक परिवर्तनों के कारण हुआ।

इस हफ्ते की शरुआत में मस्क सैन फ्रांसिस्को में ट्विटर मुख्यालय के लिए किराए का भुगतान करने में विफल रहे। एलन मस्क ने सिंगापुर में अपने शेष कर्मचारियों को कार्यालय आने रोक दिया है और उन्हें बाहर से ही काम करने को कहा है क्योंकि कंपनी कथित तौर पर मासिक किराए का भुगतान करने में विफल रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर के कर्मचारियों को ईमेल के जरिए फैसले के बारे में सूचित किया गया था, जिसमें उन्हें कैपिटाग्रीन बिल्डिंग छोड़ने और घर से काम करने का निर्देश दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में ट्विटर कंपनी पर मुकदमा दायर किया गया है क्योंकि यह सैन फ्रांसिस्को में अपने कार्यालय का 136,250 डॉलर का किराए भुगतान करने में विफल रही है।

ये भी पढ़ें: तेहरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को…, ट्रंप ने ईरान को लेकर कही बड़ी बात

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें