Site icon Dainik Savera Times

घरेलू बाजारों में पिछले पांच सत्रों की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में आई तेजी, Sensex 550 और Nifty 147 अंक चढ़ा

 

मुंबई : घरेलू बाजारों में पिछले पांच सत्र की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 550.22 अंक चढक़र 74,435.82 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 147.15 अंक की बढ़त के साथ 22,635.80 अंक पर रहा। पांच सत्र की गिरावट में बीएसई 1,532 अंक या दो प्रतिशत टूटा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से लार्सन एंड टूब्रो, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स और टाइटन के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। इन्फोसिस, भारती एयरटेल, कोटक महिन्द्रा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.58 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,050.15 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: ‘इस बार हमारी पार्टी 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी’, एग्जिट पोल के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया

Exit mobile version