Site icon Dainik Savera Times

Google Play Store पर भारतीय ऐप को बहाल करने पर सहमत : वैष्णव

 

नई दिल्ली: गूगल अपने प्ले स्टोर से हटाए गए भारतीय ऐप को फिर बहाल करने के लिए सहमत हो गई है। सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि विवादास्पद भुगतान मुद्दे के समाधान के लिए सभी पक्ष मिलकर काम करेंगे।

गूगल और प्रभावित स्टार्टअप इकाइयों ने सोमवार को सरकार के साथ कई दौर की चर्चा की। इसके बाद गूगल ने हटाए गए ऐप को बहाल करने पर सहमति जताई। मंत्री ने कहा, ‘‘हमें भरोसा है कि गूगल और स्टार्टअप समुदाय आने वाले महीनों में एक दीर्घकालिक समाधान तक पहुंचने में सक्षम होंगे।’’

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में BJP की जीत का दावा, अमित शाह बोले- हर वोट बदलाव की नींव

Exit mobile version