Site icon Dainik Savera Times

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से भारत को मिलेगी वैश्विक बढ़त, नीति आयोग की प्रोग्राम डायरेक्टर का बयान

AI Impact Summit 2026 India Global Edge

AI Impact Summit 2026 India Global Edge

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। यह बात नीति आयोग की प्रोग्राम डायरेक्टर और वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म (WEP) की मिशन डायरेक्टर अन्ना रॉय ने कही।

समिट के दौरान उन्होंने 150 चयनित महिला नेतृत्व वाले एआई स्टार्टअप्स के लिए एक विशेष क्षमता-निर्माण कार्यक्रम की घोषणा की। इस कार्यक्रम में इकोसिस्टम भागीदारों के सहयोग से संरचित मेंटरशिप और नेटवर्किंग सहायता दी जाएगी।

आईएएनएस से बातचीत में रॉय ने बताया कि इस चैलेंज के लिए 800 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। पहले आंतरिक समीक्षा की गई, फिर 63 वर्चुअल पैनल आयोजित किए गए। पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी रही और मूल्यांकन की जिम्मेदारी EY ने संभाली। सभी मूल्यांकन ऑनलाइन और अनाम तरीके से किए गए।

‘एक्सेस टू एक्सेलरेशन: डब्ल्यूईपी महिला संस्थापकों का समर्थन कैसे करता है’ सत्र में रॉय ने बताया कि WEP का उद्देश्य महिला उद्यमियों को सही समय पर सही जानकारी और सहयोग देकर उन्हें शुरुआत से विकास तक समर्थन देना है।

उन्होंने शीर्ष 10 विजेताओं—एबल क्रेडिट, एसो एआई, पावर लाइफलाइन, वेरीफाई टेक्नोलॉजीज, प्रोजेक्ट ड्राइव्स, प्रोसिगो लैंग्वेज, वीडियो एचआर, दैट क्रिएटिंग, वॉटर अल्ट्रा एआर और जिको एआर—को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

यह समिट राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में 20 फरवरी तक आयोजित हो रही है। इसमें देश और विदेश के कई प्रमुख नेता शामिल हो रहे हैं, जो वैश्विक स्तर पर एआई के भविष्य की दिशा तय करने पर चर्चा कर रहे हैं।

Exit mobile version