Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

20 प्रतिशत IT निर्णयकर्ताओं को AI और Machine Learning Talent को खोजने में आती है परेशानी : रिपोर्ट

November 16, 2024

20 प्रतिशत IT निर्णयकर्ताओं को AI और Machine Learning Talent को खोजने में आती है परेशानी : रिपोर्ट

AI & machine learning talent : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस युग में 5 में से 1 आईटी निर्णयकती को एआई और मशीन लर्निंग से जुड़े टैलेंट को खोजने परेशानी आती है। लेटैस्ट रिप एडवांस स्किल जैसे एआई और मशीन लर्निंग से जुड़े टैलेंट को लेकर एक बड़ी कमी को उजागर करती है।

ट्रांसफॉर्मेटिव लर्निंग एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म स्किलसॉफ्ट की रिपोर्ट से पता चला है कि आईटी निर्णयकती साइबर सिक्योरिटी और इंफार्मेशन सिक्योरिटी जैसी भूमिकाओं की हायरिंग के लिए भी परेशानी झेल रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एआई/ एमएल आईटी निर्णयकर्ताओं के लिए शीर्ष निवेश प्राथमिकता बनी हुई है क्योंकि वे लगभग 30 दक्षताओं में टीम के सदस्यों के बीच इस स्किल सैट को सबसे कम रैंक देते हैं। 5,100 से अधिक वैश्विक आईटी निर्णयकताओं और पेशेवरों पर आधारित वार्षिक रिपोर्ट, आईटी उद्योग के स्थिति की जांच करती है और की प्रगति के साथ तालमेल रखने के लिए कार्यबल को अपस्किलिंग और रीस्किलिंग को बढ़ती आवश्यकता पर प्रकाश डालती है।

लगभग 65 प्रतिशत आईटी निर्णयकर्ताओं ने कहा कि उनकी टीमों में कौशल (स्किल) की कमी है, जबकि 72 प्रतिशत मौजूदा प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें दूर करने की योजना बना रहे हैं। स्किलसॉफ्ट की मुख्य सूचना अधिकारी ओरला डेली ने कहा, ‘इस वर्ष ने यह दिखाया है कि जब टैक्नोलॉजी इंडस्ट्री की बात आती है, तो परिवर्तन और निरंतर अनुकूलन की आवश्यकता होती है। रिपोर्ट इस बारे में बताती है कि लीडर्स और आम व्यक्ति बेहतर व्यावसायिक परिणाम प्राप्त करने के लिए सीखने के अवसरों को कैसे अपना सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें