Site icon Dainik Savera Times

TVS के सेवानिवृत्त चेयरमैन को AIMA ने किया सम्मानित

चेन्नई: देश में प्रबंधन के शीर्ष निकाय ‘अखिल भारतीय प्रबंधन संघ’ (एआईएमए) ने प्रमुख वाहन विनिर्माता टीवीएस मोटर कंपनी के सेवानिवृत्त चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया है। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि श्रीनिवासन को ‘वर्ष के असाधारण संस्था निर्माता’ का सम्मान दिया गया है। यह पुरस्कार ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने किसी संस्था के निर्माण में असाधारण दृष्टिकोण और नेतृत्व का प्रदर्शन किया हो। कंपनी के मुताबिक, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रीनिवासन को यह सम्मान दिया। इस मौके पर श्रीनिवासन ने आभार जताते हुए कहा कि पिछले 40 वर्षों में साथ काम करने वाले हजारों लोगों ने मिलकर टीवीएस मोटर को एक संस्था बनाने में योगदान दिया है।

ये भी पढ़ें: RBI ने किया बड़ा फेरबदल: 4 डिप्टी-गवर्नर को बांटे विभाग, रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर

Exit mobile version