Site icon Dainik Savera Times

Air Conditioner Offer: ब्लू स्टार ने लांच की रूम में लगने वाले एसी की नई रेंज

नयी दिल्ली: ब्लू स्टार लिमिटेड ने मंगलवार को रूम एसी की अपनी नई रेंज का अनावरण किया, जिसमें किफायती और फ्लैगशिप प्रीमियम रेंज शामिल हैं। कंपनी ने कुल मिलाकर, हर उपभोक्ता वर्ग की ज़रूरत को पूरा करने के लिए इन्वर्टर, फिक्स्ड स्पीड और विंडो एसी के स्पेक्ट्रम और अलग-अलग कीमत वाले 100 से अधिक मॉडल लॉन्च किए।

कंपनी के प्रबंध निदेशक बी त्यागराजन ने नयी रेंज को लाँच के मौके पर यहां संवाददाताओं से कहा, “रूम एसी का बाजार अपने ऐतिहासिक मोड़ पर है और अगले कुछ साल में तेजी से विकास करने के लिए तैयार है। उद्योग का अनुमान है कि 2030 तक बाजार बढ़ कर दोगुने से भी अधिक हो जाएगा। 80 साल से अधिक की एसी विशेषज्ञता और बाज़ार में स्थापित होने के मद्देनज़र यह हमारे लिए उल्लेखनीय अवसर है। ब्लू स्टार ने बढ़ती मांग का प्रभावी ढंग से लाभ उठाने के लिए दक्षताओं और क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अनुसंधान एवं विकास, विनिर्माण के साथ-साथ आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण निवेश करना जारी रखा है। हमें उम्मीद है कि आगामी गर्मी का मौसम अच्छा रहेगा और रूम एयर कंडीशनर की मांग भी मज़बूत रहने की उम्मीद है। हमें विश्वास है कि विभिन्न किस्म के रूम एसी की उल्लेखनीय पेशकशों के साथ, सभी उपभोक्ता वर्गों और मूल्य दायरे में हम शेष बाज़ार के मुकाबले तेज़ी से वृद्धि दर्ज करेंगे।”

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से व्यापारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर: पीयूष गोयल

Exit mobile version