Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India : एयर इंडिया दे रहा है अपने यात्रियों को कम किराए में प्लेन में सफर करने का मौका

August 18, 2023

Air India : एयर इंडिया दे रहा है अपने यात्रियों को कम किराए में प्लेन में सफर करने का मौका

जैसे हम सभी जानते है की प्लेन का सफर काफी सुहावना होता है। जिसमे हमें बादलों के बीच सफर करने का मजा आता है। वैसे तो हर कोई प्लेन में सफर करना चाहता है पर महंगी टिकटों के कारण कर नहीं पाते। अगर आप भी कम पैसो में प्लेन में सफर करना चाहते है तो यह खबर आपके लिए है। एयर इंडिया एक खास ऑफर लेकर आई है। जिसमे हमें बहुत ही कम किराये सफर करने का मौका मिल रहा है। इसे के चलते एयर इंडिया ने इस ऑफर को थोड़े दिनों के लिए शुरू किया है।

टाटा ग्रुप की एयरलाइन की तरफ से शुरु किए गए इस ऑफर में आप घरेलू उड़ानों के लिए वन-वे इकोनॉमी क्लास का टिकट महज 1,470 रुपये में बुक कर पाएंगे। इसके अलावा अगर आप घरेलू उड़ानों के लिए बिजनेस क्लास का टिकट लेने का सोच रहे हैं तो इसकी 10,130 रुपये से शुरुआत हो रही है। एयरलाइन का यह ऑफर सिर्फ 96 घंटे के लिए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया खुद की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यह ऑफर दे रही है। ऑफर शुरू कर वो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें : Health News : रोज सुबह खाली पेट पिएं आंवला जूस, तेजी से घटेगा वजन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें