Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India के कर्मचारियों ने किया यात्रा नीति का दुरुपयोग; 4,000 से अधिक कर्मियों पर कार्रवाई

March 16, 2026

Air India के कर्मचारियों ने किया यात्रा नीति का दुरुपयोग; 4,000 से अधिक कर्मियों पर कार्रवाई

नई दिल्ली/मुंबई: एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए निर्धारित अवकाश यात्रा नीति (ईएलटी) के उपयोग में बड़े पैमाने पर विसंगतियां पाई हैं। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में 4,000 से अधिक कर्मचारी शामिल हैं और एयरलाइन ने दोषी कर्मचारियों पर जुर्माना लगाने सहित सुधारात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। टाटा समूह ने जनवरी, 2022 में घाटे में चल रही एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। इस समय एयरलाइन एक महत्वाकांक्षी परिवर्तन योजना को लागू कर रही है।

एयर इंडिया में कुल 24,000 से अधिक कर्मचारी हैं। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया की ईएलटी नीति के उपयोग में बड़ी गड़बड़ियों का पता एक विस्तृत आंतरिक जांच के बाद चला। ईएलटी नीति के तहत कर्मचारियों और उनके द्वारा नामित व्यक्तियों (जैसे जीवनसाथी और माता-पिता) को एक निश्चित संख्या में मुफ्त हवाई टिकट दिए जाते हैं। यह सुविधा कुछ शर्तों के अधीन होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें