Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India ने एयरबस के साथ 250 विमानों के ऑर्डर को अंतिम रूप दिया

February 10, 2023

Air India ने एयरबस के साथ 250 विमानों के ऑर्डर को अंतिम रूप दिया

मुंबई: एयर इंडिया ने एयरबस ने करीब 250 विमान खरीदने के सौदे को अंतिम रूप दे दिया है। एक सूत्र ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस सौदे की घोषणा अगले सप्ताह हो सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा कि एयरलाइन ने बोइंग के साथ 200 विमानों के सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। इस बारे में और ब्योरा नहीं मिला है। एयर इंडिया की ओर से भी इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया अपने बेड़े के साथ परिचालन का भी विस्तार कर रही है। गत 27 जनवरी को एयर इंडिया के प्रमुख एयरलाइन नए विमानों के लिए ऐतिहासिक ऑर्डर को अंतिम रूप दे रही है। इससे पहले एयर इंडिया ने सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन रहते हुए 16 साल पहले नए विमान खरीदे थे।

एयरलाइन ने 2005 से कोई नया विमान नहीं खरीदा है। आखिरी ऑर्डर 111 विमानों का था। इनमें 68 बोइंग एंड कंपनी को शेष 43 एयरबस को दिए गए थे। यह सौदा 10.8 अरब डॉलर का था। सूत्र ने पीटीआई-भा षा को बताया कि एयरबस के साथ 250 विमानों के सौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसकी घोषणा अगले सप्ताह हो सकती है। इस सौदे के तहत एयर इंडिया संभवत: 40 बड़े आकार के एयरबस ए350 विमान खरीदेगी। इससे एयर इंडिया इन विमानों का परिचालन करने वाली पहली एयरलाइन हो जाएगी। पूर्व में एयर इंडिया बड़े आकार के ए330 विमानों का परिचालन करती रही है। बुधवार को विमानन क्षेत्र की परामर्शक सीएपीए (कापा) ने कहा था कि भा रतीय विमानन कंपनियां 2024 तक 1,700 विमानों का ऑर्डर देंगी। एयर इंडिया संभवत: 500 विमानों के आॅर्डर के साथ सबसे पहले कदम उठाएगी।

ये भी पढ़ें: ‘हमने माफिया और मच्छरों को खत्म कर दिया’, कुशीनगर में बोले सीएम योगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें