Site icon Dainik Savera Times

Air India की Dubai-Delhi उड़ान की घटना की जांच पूरी होने तक परिचालक दल की सेवाएं निलंबित

नयी दिल्ली: इस वर्ष फरवरी में एयर इंडिया की दुबई-दिल्ली उड़ान के दौरान एक पायलट के महिला मित्र को कॉकपिट में जाने की अनुमति देने की घटना की जांच कर रहे नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन को जांच पूरी होने तक उस पूरे परिचालक दल से सेवाएं नहीं लेने का निर्देश दिया है। यह घटना 27 फरवरी को हुई थी और दुबई-दिल्ली उड़ान के चालक दल के एक सदस्य ने डीजीसीए से शिकायत की थी।

डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस मामले में केबिन क्रू की कोई भूमिका नहीं दिख रही है लेकिन जांच पूरी होने तक विमान के पूरे परिचालक दल की सेवा निलंबित रखी जाएगी।उन्होंने बताया कि संबंधित पायलट को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। जब तक इस मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक पायलट की सेवाएं भी रद्द रहेंगी।

ये भी पढ़ें : अलवर में जज का हुआ अंतिम संस्कार, रोते हुए पिता ने दी मुखाअग्नि, पत्नी-बच्चे संस्कार में नहीं हुए शामिल

Exit mobile version