Site icon Dainik Savera Times

Air India को 2027 के मध्य तक विमानों का नवीनीकरण पूरा होने की उम्मीद 

गुरुग्राम: बदलाव की राह पर आगे बढ़ रही एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया को उम्मीद है कि 2027 के मध्य तक उसके सभी पुराने चौड़े आकार के विमानों की मरम्मत एवं नवीनीकरण का काम पूरा हो जाएगा। एयरलाइन के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में विमानन बाजार में अगले चार से पांच वर्षों तक आपूíत की कमी रहने का अनुमान है।

एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक ने यह भी कहा कि विस्तारा विमानों की दोबारा पेंटिंग और नवीनीकरण डेढ़ साल में पूरा होने की उम्मीद है। विस्तारा का पिछले साल एयर इंडिया में विलय कर दिया गया था। विमानों की मरम्मत को एयरलाइन की शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए विल्सन ने कहा कि पुराने बोइंग 777 विमानों की मरम्मत पिछले साल शुरू होनी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘2027 के मध्य तक सभी पुराने चौड़े आकार के विमानों का नवीनीकरण कर दिया जाएगा.. फिर भी यह हमारी अपेक्षा से धीमी गति से होगा।’’ उन्होंने बताया कि आपूíत श्रृंखला की बाधाओं के साथ ही किसी भी समय सेवा से हटाए जा सकने वाले विमानों की संख्या के संबंध में चुनौतियां भी हैं। एयर इंडिया आने वाले वर्षों में कुछ नए विमानों में प्रथम श्रेणी के केबिन रखने की योजना भी बना रही है।

विल्सन ने कहा,‘‘हमें प्रथम श्रेणी के लिए गुंजाइश दिख रही है और इस पर काम चल रहा है। उन्होंने यहां स्किफ्ट इंडिया फोरम में कहा, ‘‘वास्तव में प्रथम श्रेणी, बिजनेस क्लास की तुलना में कम लाभदायक है। हम स्पष्ट रूप से खुद को टियर-1 एयरलाइन के रूप में स्थापित कर रहे हैं। स्किफ्ट, यात्र उद्योग से संबंधित मंच है।

ये भी पढ़ें- पंजाब में आज होगा फसलों के नुकसान का आकलन: 9 सदस्यों वाली केंद्रीय टीम करेगी दौरा

Exit mobile version