Site icon Dainik Savera Times

Air India ने घरेलू उड़ान मार्गों पर लॉन्च की गई Wi-Fi सर्विस

Air India Launches Wi-Fi Service

Air India Launches Wi-Fi Service

Air India Launches Wi-Fi Service : टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया घरेलू उड़ान मार्गों पर वाई-फाई सर्विस लॉन्च करने वाली विमान कंपनी बन गई है। यह जानकारी एयर इंडिया द्वारा बुधवार को दी गई। एयर इंडिया द्वारा बताया गया कि यात्री घरेलू मार्गों पर एयरबस ए350, बोइंग 787-9 और चुनिंदा एयरबस ए321 नियो विमानों में वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

एयरलाइन ने कहा कि देश में एयर इंडिया इन-फ्लाइट वाई-फाई सर्विस देने वाली पहली एयरलाइन बन गई है। इससे यात्रियों को अपनी छुट्टी और बिजनेस ट्रैवल के दौरान हमेशा इंटरनेट से जुड़े रहने और ब्राउजिंग, सोशल मीडिया तक पहुंचने, काम के बारे में जानकारी प्राप्त करने या मित्रों और परिवार को संदेश भेजने में सुविधा होगी।

एयर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर, राजेश डोगरा ने कहा कि कनेक्टिविटी अब आधुनिक यात्र का एक अभिन्न अंग बन गई है। कुछ लोगों के लिए, यह रियल टाइम में जानकारियां साझा करने की सुविधा और आराम के बारे में है, जबकि अन्य के लिए, यह अधिक उत्पादकता और दक्षता के बारे में है। उन्होंने कहा कि चाहे किसी का उद्देश्य कुछ भी हो, हमें विश्वास है कि हमारे मेहमान वेब से जुड़ने के विकल्प की सराहना करेंगे और इन विमानों में एयर इंडिया के नए अनुभव का आनंद लेंगे।

एयर इंडिया ने कहा कि पैसेंजर वाई-फाई का इस्तेमाल लैपटॉप, टैबलेट्स और स्मार्टफोन आदि के साथ कर सकते हैं। इन-फ्लाइट वाई-फाई के जरिए ग्राहक 10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर एक साथ कई डिवाइस का आंनद उठा सकते हैं। घरेलू मार्गों पर वाई-फाई की सुविधा एयरबस ए350, चुनिंदा एयरबस ए321 नियो और बोइंग बी787-9 विमानों द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय सेवाओं पर चल रहे पायलट कार्यक्रम के बाद की गई है, जो न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर सहित अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों पर सेवा प्रदान करते हैं।

वर्तमान में, एयर इंडिया द्वारा वाई-फाई सेवा नि:शुल्क प्रदान की जा रही है। घरेलू पेशकश की तरह, वाई-फाई एक प्रारंभिक अवधि के लिए नि:शुल्क है। एयर इंडिया ने कहा कि समय के साथ एयर इंडिया अपने बेड़े के अन्य विमानों पर भी यह सेवा शुरू करेगी।

Exit mobile version