Site icon Dainik Savera Times

Air India स्टॉकहोम से यात्रियों को वापस लाने की तैयारी में

नई दिल्ली: एयर इंडिया ने नेवार्क-दिल्ली उड़ान के यात्रियों और चालक दल को स्टॉकहोम से वापस लाने के लिए एक नए कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया है। फ्लाइट के इंजन में तेल लीक होने के चलते स्टॉकहोम डायवर्ट कर दिया गया था। एयरलाइन के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा, “एक बी777 गुरुवार को दोपहर 2 बजे मुंबई से स्टॉकहोम के लिए उड़ान भरेगा और रात 11 बजे स्टॉकहोम पहुंचेगा। यात्रियों के साथ उड़ान शुक्रवार को 1 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 8 बजे दिल्ली पहुंचेगी।”

फ्लाइट एएआई106, बोइंग 777-300 ईआर विमान ने बुधवार को स्वीडिश राजधानी में आपातकालीन लैंडिंग की। इसमें 284 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे। एयर इंडिया ने सभी यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मुताबिक जमीनी निरीक्षण के दौरान विमान के इंजन दो के ड्रेन मास्ट से तेल निकलता देखा गया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में तकनीकी खराबी की कुल 1,090 घटनाएं दर्ज की गईं।

ये भी पढ़ें: चीनी युआन के बढ़ते प्रभाव से अमेरिका चिंतित, सीनेटरों ने डॉलर की स्थिति पर जताई चिंता

Exit mobile version