Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

एअर इंडिया ने अपने ‘कम्प्यूटेशनल’ कार्यभार को क्लाउड पर स्थानांतरित किया, दो डाटा केंद्र किए बंद

December 5, 2023

एअर इंडिया ने अपने ‘कम्प्यूटेशनल’ कार्यभार को क्लाउड पर स्थानांतरित किया, दो डाटा केंद्र किए बंद

नयी दिल्ली: एअर इंडिया ने अपने दो डाटा केंद्र बंद कर दिए हैं और अपने ‘कम्प्यूटेशनल’ कार्यभार को क्लाउड पर स्थानांतरित किया है।यह एक ऐसा कदम जिससे घाटे में चल रही एयरलाइन को सालाना लगभग 10 लाख अमेरिकी डॉलर बचाने में मदद मिलेगी। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उसने मुंबई और नई दिल्ली में स्थित अपने डाटा केंद्रों को बंद करके सफलतापूर्वक उसे ‘क्लाउड-ओनली’ आईटी बुनियादी ढांचे पर स्थानांतरित कर दिया है।

कंपनी ने कहा, ‘‘ डाटा केंद्रों के बंद होने से हर साल करीब 10 लाख डॉलर की शुद्ध बचत होगी।’’क्लाउड’ पर स्थानांतरित होने की प्रक्रिया को अमेरिका में सिलिकॉन वैली और भारत में गुरुग्राम तथा कोच्चि में एअर इंडिया के कर्मचारियों द्वारा प्रबंधित किया गया।एअर इंडिया के मुख्य डिजिटल एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी सत्य रामास्वामी ने कहा, ‘‘ हमने एअर इंडिया की बदलाव यात्र में ‘सॉफ्टवेयर-एज-ए-र्सिवस’, ‘प्लेटफॉर्म-एज-ए-र्सिवस’ और ‘इंफ्रास्ट्रर-एज-र्सिवस’ पद्धतियों का एक रणनीतिक मिश्रण अपनाया है। इससे हमें तेजी से नवाचार की ओर बढऩे का मौका मिलेगा।’’ एअर इंडिया ने पांच साल की बदलाव योजना शुरू की है।टाटा समूह ने पिछले साल जनवरी में कंपनी का अधिग्रहण कर लिया था।

ये भी पढ़ें: भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने-चांदी में नरमी, आधा फीसदी तक फिसले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें