Site icon Dainik Savera Times

बेंगलुरु से सिंगापुर के बीच Air India की सीधी उड़ान सेवा शुरू 

बेंगलुरु: एयर इंडिया ने बेंगलुरु और सिंगापुर के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। एयरलाइन ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बयान में कहा कि यह उड़ान सेवा 22 अक्टूबर से शुरू हुई है। यह उड़ान एआई 392 बेंगलुरु से रात 10.30 बजे प्रस्थान कर सिंगापुर अगले दिन तड़के 5.40 बजे पहुंचेगी।
वहां से वापसी उड़ान एआई 393 सुबह 6.40 बजे चलकर बेंगलुरु में 8.35 बजे (सभी स्थानीय समय) पहुंचेगी। यह उड़ान एयरबस ए321 विमान द्वारा संचालित की जाएगी। इसमें 170 ‘इकनॉमी’ और 12 ‘बिजनेस’ श्रेणी की सीटें होंगी। उड़ान का परिचालन सप्ताह में चार दिन सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को किया जाएगा।
कंपनी ने बयान में कहा कि नए संपर्क से दोनों शहरों के बीच पर्यटन और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और इससे यात्रियों, विद्यार्थियों और कारोबारियों को मदद मिलेगी। एयर इंडिया ने मुंबई से सिंगापुर के बीच उड़ानों के फेरे सप्ताह में सात से बढ़ाकर 13 कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें: 76 दिनों बाद अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन, फंडिंग बिल पर संसद में बनी सहमति
Exit mobile version