Air India ने तेल अवीव के लिए निर्धारित उड़ानों को 18 अक्टूबर तक किया निलंबित
October 14, 2023
नई दिल्ली: इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच एयर इंडिया ने तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी निर्धारित उड़ानों को 18 अक्टूबर तक निलंबित कर दिया है। एयरलाइंस आम तौर पर तेल अवीव के लिए पांच साप्ताहिक निर्धारित उड़ानें संचालित करती है।
उसने इससे पहले 14 अक्टूबर तक सेवाओं को निलंबित किया था। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि तेल अवीव से आने-जाने वाली निर्धारित उड़ानें अब 18 अक्टूबर तक निलंबित कर दी गई हैं।अधिकारी ने कहा कि एयरलाइंस जरूरत के अनुसार भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ानें संचालित करेगी।